ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

विद्युत जामवाल का इंडस्ट्री में दसवा साल, अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की।

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल अपने स्ट्रगलिंग फेज और बेहतरीन परफोर्मेंस के लिए बखूबी जाने जाते हैं। विद्युत ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान अपनी मेहनत और एक्शन स्टंट के जरिए बखूबी बनाया है। वहीं विद्युत कई बार इंडस्ट्री में खुद को ना मिल रहे हक और छोटे कलाकारों को सपोर्ट ना किए जाने की बात भी कहते दिखे है। ऐसे में अपनी मेहनत और लग्न के बलबूते पर विद्युत ने 9 साल की जर्नी पूरी की वही अब विद्युत दसवे साल के लिए तैयार हैं जंहा उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट बढ़ती दिख रही है।
 
इंडस्ट्री में दस साल के एक्सपीरियंस के साथ अब विद्युत ने अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत करने की जानकारी दी है। विद्युत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। विद्युत के प्रोडक्शन हाउस का नाम हैं,' एक्शन हीरो फिलम्स' रखा है। अपने इस प्रोडक्शन हाउस के जरिए विद्युत हर तरह की फिल्मों को बनाने के लिए उत्सुक दिखे। विद्युत ने अपने प्रोडक्शन हाउस के उद्देश्य को भी शेयर किया साथ ही भारतीय कहानियों को विदेशों तक पहुंचने की बात कही। इसी के साथ-साथ विद्युत ने उभरते लेखकों, संगीतकारों, डायरेक्टर्स के लिए नए-नए कदम उठाने और उनको मौका देने की बात कही।
 
विद्युत ने अपने प्रोडक्शन हाउस के नाम के साथ टैग लाइन लिखा,' सपने देखना, हिम्मत रखना...फिर उसे पूरा कर के दिखाना।'... विद्युत ने अपने प्रोडक्शन हाउस के टाइटल और लोगो को शेयर किया। साथ ही प्रोडक्शन हाउस के अपकमिंग कामों और उसके उद्देश्य की जानकारी दी। और कैप्शन में लिखा,' मैंने सिनेमा मे अपने दस साल को सेलिब्रेट कर रहा हूं... मैं आप सभी के साथ अपने इस मिल के पत्थर को शेयर कर बहुत एक्साइटेड हूं।..हमारे प्रोडक्शन हाउस 'एक्शन हीरो फिल्मस' की शुरुआत। को -प्रोड्यूसर अब्बास सय्यद..' वहीं विद्युत के इस पोस्ट पर सभी फैंस और उनके चाहनेवाले एक्साइटेड नजर आए।
 
हिंदी फिल्मों में विद्युत ने शुरुआत निशिकांत कामत की फिल्म 'फोर्स' से की। इस फिल्म में जॉन अब्राहम हीरो थे और विद्युत जामवाल ने निगेटिव किरदार निभाया। अपने करियर की शुरुआत विद्युत ने मॉडलिंग से की, मॉडल बनते ही फिल्मों की शुरुआत विद्युत ने की। तेलुगु फिल्म 'शक्ति' उनकी पहली फिल्म थी। वहीं कई नेगेटिव किरदारों को विद्युत ने नकारते हुए अपनी पहचान बतौर लीड एक्टर के तौर पर बनानी शुरू की। 2013 में रिलीज हुई 'कमांडो' ने विद्युत की पहचान को बढ़ावा।इसके बाद कमांडो 2 और कमांडो 3 भी बनी। हाल ही में रिलीज फिल्म 'खुदा हाफिज' के लिए विद्युत को बेहतरीन पहचान भी मिल रहीं हैं।

Posted On:Monday, April 19, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.